30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर, Apr 12, 2026

Ajmer Crime-कचौरी को लेकर बार में बवाल, होटल स्टाफ और ग्राहकों में जमकर मारपीट

देर रात वारदात : चले लात-घूंसे, कोतवाली थाने में दी परस्पर शिकायत, पुलिस ने 9 जनों को किया डिटेन

कचौरी को लेकर बार में बवाल, होटल स्टाफ और ग्राहकों में जमकर मारपीट

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.53463, 0.69701403);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

अजमेर(Ajmer News). कचहरी रोड स्थित होटल सम्राट के बार में शनिवार रात को होटल कर्मचारियों का ग्राहक से कचौरी को लेकर विवाद हो गया। आपसी कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई। जहां होटल कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार करने पर पहले दो ग्राहकों की पिटाई लगा दी। वहीं कुछ देर बाद ग्राहकों के परिचित व रिश्तेदारों ने होटल मैनेजर व स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। दोनों पक्ष ने कोतवाली थाने में परस्पर शिकायत दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

शनिवार रात को मदार गेट के मिठाई विक्रेता उदय गुप्ता अपने मित्र नमन खंडेलवाल के साथ कचहरी रोड पर स्थित होटल सम्राट के बार में बैठा था। उदय गुप्ता ने बार में एक अन्य ग्राहक को बाहर से कचौरी लाकर खाते हुए देखकर मैनेजर दीपक उदासी से आपत्ति जताई। गुप्ता का तर्क था कि बार के नियम कायदे सबके लिए समान होने चाहिए। उदासी ने मामले में सुबह बात करने की बात कही। दीपक उदासी का आरोप है कि आपसी कहासुनी के दौरान उदय गुप्ता व उसके दोस्त नमन खंडेलवाल ने होटल स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्द कह दिए। विरोध पर उदय व नमन ने होटल स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्ष में होटल के अन्दर-बाहर जमकर लात-घूंसे चले।

कुछ देर बाद फिर हुआ झगड़ा

इसके कुछ देर बाद उदय व नमन के साथी भी होटल सम्राट पहुंचे। उदासी का आरोप है कि उदय गुप्ता के साथियों ने भी होटल स्टाफ के साथ मारपीट की। झगड़े की सूचना पर सदर कोतवाली थाना प्रभारी अनिलदेव कल्ला, क्लॉक टावर थानाप्रभारी भीखाराम काला जाप्ते के साथ पहुंचे। उप अधीक्षक (उत्तर) शिवम जोशी भी घटनास्थल पहुंच गए।

परस्पर मिली शिकायत

मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में परस्पर शिकायत दी। झगड़े में उदय गुप्ता, नमन खंडेलवाल, होटल मैनेजर दीपक उदासी, होटल स्टाफ नरेन्द्र सिंह, यश रावत, राजूसिंह के चोट आई। पुलिस ने होटल स्टाफ के आठ जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

इनका कहना है…

बार में कचौरी को लेकर झगड़ा हुआ था। होटल स्टाफ समेत 9 जनों को डिटेन किया है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शिवम जोशी, सीओ नॉर्थ

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें