30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर, Apr 14, 2026

Ajmer Crime-गिरवी सोना छुड़ाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, महिला समेत सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा

जालसाजी की वारदात : फर्जी आरटीजीएस और अमान्य बैंक चेक से रचा षड्यंत्र, जांच में हुआ खुलासा-पूर्व में भी महिला ने किया ठगी के प्रयास

Police Job Scam

PHoto Patrika

अजमेर(Ajmer News). रामगंज थाना क्षेत्र में नया बाजार के ज्वेलर से 16 लाख रुपए की ठगी के मामला सामने आया है। एक महिला ने सहयोगियों के साथ मिलकर बैंक में गिरवी रखा सोना छुड़ाने के बहाने व्यापारी को जाल में फंसाया और षड़यंत्रपूर्वक रकम हड़पकर ली। इतना ही नहीं महिला ने पीडि़त पर धोखाधड़ी व धमकाने का आरोप लगाते हुए परिवार दिया था। पुलिस जांच में परिवार झूठा पाया। रामगंज थाना पुलिस ने महिला व उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर लिया।

सोना छुड़ाने के नाम पर रचा षड़यंत्र

पुलिस जांच के अनुसार जोगराज नगर निवासी ज्वेलर मुकेश गोयल को परिचितों के माध्यम से अनिता राठौड़ से मिलवाया गया। अनिता राठौड़ ने उन्हें बताया कि उसका करीब 230 ग्राम सोना कैपरी गोल्ड लोन शाखा में गिरवी है और उसको छुड़ाने के लिए 16 लाख रुपए की जरूरत है। उसने गुड्डू भाई, इलियास और राशिद नामक संयोजकों के जरिए से गिरवी रखे सोना कैपरी बैंक से छुड़ाने के लिए ज्वेलर मुकेश गोयल को कमीशन का लालच देकर 16 लाख रुपए देने को तैयार किया।

जमा कराए 16 लाख, ट्रांजेक्शन कराया फेल

षडयंत्र के मुताबिक अनिता राठौड़ ने ज्वेलर ने एसबीआई शाखा चन्द्रवरदाईनगर स्थित खाते में 16 लाख रुपए नकद जमा कराए। इसके बाद आरटीजीएस से रकम कैपरी बैंक में ट्रांसफर होनी थी लेकिन पड़ताल में सामने आया कि अनिता राठौड़ ने जानबूझकर गलत जानकारी भरवाई, जिससे ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो गया और सोना छुड़ाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

7 लाख रुपए निकालकर गायब

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अनिता राठौड ने खाते से करीब 7 लाख रुपए निकाल लिए। साथ ही ज्वेलर को दिया 16 लाख रुपए का चेक बैंकिंग नियमों के विपरीत पाया गया। जिससे भी उसकी मंशा पहले से संदिग्ध मानी गई।

यों रचा गया पूरा षड्यंत्र

परिचितों के जरिए ज्वैलर गोयल को अनिता राठौड़ से मिलवाया गया। गिरवी रखा सोना छुड़ाने के नाम पर कमीशन दिलाने का भरोसा दिलाया। फिर 16 लाख रुपए खाते में जमा करवाए और आरटीजीएस में गलत जानकारी देकर ट्रांजेक्शन रुकवाया। फिर खाते से रकम निकालकर टालमटोल शुरू कर दी।

महिला का आरोप निकला झूठा

दूसरी ओर आरोपी अनिता राठौ़ड़ ने परिवाद पेश कर ज्वेलर पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया था, इसकी जांच सहायक उप निरीक्षक जगमाल दायमा को सौंपी गई लेकिन जांच में यह परिवाद झूठा पाया गया। पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज वर गवाहों के बयानों पर अनिता राठौड़ ने सुनियोजित ढंग से ठगी की साजिश रचना पाया।

पहले भी कर चुकी ठगी के प्रयास

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनिता राठौड़ पूर्व में अन्य व्यापारियों को भी इसी तरह का लालच देकर ठगने का प्रयास कर चुकी है। इससे एक सुनियोजित गिरोह की गतिविधि होने के संकेत मिले हैं। रामगंज थाना पुलिस ने मामले में ज्वैलर गोयल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक को सौंपी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें