12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhirendra Shastri: राजस्थान आ रहे आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री, 200 बाउंसर संभालेंगे मोर्चा, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Acharya Dhirendra Shastri: पुष्कर में 23 फरवरी से होने वाले धीरेंद्र शास्त्री के तीन दिवसीय आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। अजमेर और पुष्कर में प्रस्तावित रोड शो के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Acharya Dhirendra Shastri, Acharya Dhirendra Shastri Latest News, Acharya Dhirendra Shastri Update News, Acharya Dhirendra Shastri Today News, Acharya Dhirendra Shastri Rajasthan Tour, Acharya Dhirendra Shastri Pushkar Tour

आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री। फाइल फोटो- पत्रिका

पुष्कर। नए मेला मैदान में 23 फरवरी से बागेश्वर धाम उपासक धीरेंद्र शास्त्री के तीन दिवसीय हनुमंत आयोजन को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शास्त्री को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए 22 फरवरी की शाम अजमेर में प्रस्तावित उनके रोड शो पर विशेष फोकस है।

जानकारी के अनुसार रोड शो के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बागेश्वर धाम व कथा प्रबंधन समिति की ओर से केंद्र सरकार से भी पत्राचार किया जा रहा है। धाम समिति ने कथा आयोजकों को इस दौरान 200 बाउंसर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

कथा स्थल सुधारा

आयोजन समिति ने कथा स्थल की जमीन को समतल करवा दिया है। बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि ने पुष्कर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धीरेंद्र शास्त्री के प्रवास के लिए सूचीबद्ध चार होटलों का निरीक्षण किया। आयोजन व्यवस्था समिति के प्रमुख पवन शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम के उपासक धीरेंद्र शास्त्री को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

अजमेर-पुष्कर में रोड शो, अभिनंदन

आयोजन समिति के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री का 22 फरवरी की शाम अजमेर में केंद्रीय बस स्टैंड से सूचना केंद्र, चूड़ी बाजार से आगरा गेट होते हुए बजरंगगढ़ चौराहा, वैशाली नगर से रीजनल कॉलेज तिराहे पर स्थित परशुराम मंदिर तक रोड शो प्रस्तावित है। इस दौरान छह स्थानों पर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

पुष्कर पहुंचने पर चुंगी नाके से गुरुद्वारा, वराह घाट, गऊ घाट, ब्रह्मा मंदिर तक रोड शो निकाला जाएगा तथा सप्तऋषि घाट पर सरोवर की महाआरती का कार्यक्रम रहेगा। रोड शो के दौरान धाम समिति की ओर से आयोजकों को 200 सुरक्षाकर्मी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह वीडियो भी देखें

अधिकारियों-आयोजकों ने की चर्चा

शास्त्री के रोड शो को लेकर पुष्कर उपखंड अधिकारी गुरुप्रसाद तंवर के कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, थानाधिकारी विक्रम सिंह और नगरपरिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने आयोजन समिति के गौरी शंकर शर्मा, विष्णु शर्मा सहित अन्य सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कथा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और जन सुविधाओं के इंतजामों पर चर्चा की गई। प्रशासन ने आयोजकों से सभी व्यवस्थाओं, स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं की विस्तृत जानकारी मांगी है।