
आरोपी (नीचे बैठे हुए) तथा पुलिस टीम।
वडोदरा की ग्रामीण लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लैपटॉप और कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर बाजार में चलाते थे। कार्रवाई के दौरान उनके पास से कुल 16 नकली नोट (14 नोट 500 रुपए के और 2 नोट 200 रुपए के), 3 असली नोट, 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन, एक कलर प्रिंटर समेत सामान बरामद किया।पुलिस के हाथ लगे आरोपियों में मूल उत्तरप्रदेश व वडोदरा में किराए से रह रहे नरेंद्र पाल महाराष्ट्र मूल के तथा वडोदरा में किराए से रह रहे हेमंत जांगिड शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी असली नोटों की रंगीन ज़ेरॉक्स निकालकर नकली नोट तैयार करते थे और भीड़भाड़ वाले बाजारों में उन्हें चलाते थे। यह मामला मांजुसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि नकली नोटों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली इस गतिविधि पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
24 Feb 2026 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
