7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाइनल मैच के लिए मुंबई, पुणे से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन

भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी 20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद. शहर में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबला को लेकर पश्चिम रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज […]

less than 1 minute read
Google source verification

भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी 20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज

अहमदाबाद. शहर में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबला को लेकर पश्चिम रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे से चलेंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (नं. 09021) रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर बाद 12.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन (नं. 09028) 9 मार्च को अहमदाबाद से सुबह 3 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 11.15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (नं. 09030) 9 मार्च को तड़के 3.20 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 11.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (नं. 09044) 9 मार्च को तड़के 3.50 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (नं. 09043) 9 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर उसी रात 10.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
अहमदाबाद-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (नं. 01154) 9 मार्च को अहमदाबाद से सुबह 4 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन नं. 01418 अहमदाबाद-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार 9 मार्च को रात 2 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.10 बजे पुणे पहुंचेगी।