4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद, Jun 04, 2026

प्रभास पाटण : राम मंदिर में मुंबई के युवक का खोया हुआ महंगा नया आइफोन लौटाया

प्रभास पाटण. श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संचालित सोमनाथ मंदिर और राम मंदिर में मुंबई से दर्शन के लिए आए एक युवक का महंगा नया आइफोन ट्रस्ट के सेवक ने सुरक्षित रूप से लौटाया। जानकारी के अनुसार, मुंबई का एक युवक हाल ही दोपहर के समय राम मंदिर परिसर में दर्शन कर रहा था। इसी दौरान उसका महंगा नया आइफोन कहीं गिर गया। अपना कीमती आइफोन खोने से युवक अत्यंत चिंतित और व्याकुल हो गया। इसी बीच, श्री सोमनाथ ट्रस्ट के सिविल विभाग में कार्यरत एक सेवक को पार्किंग विभाग से आइफोन मिला। सेवक ने तुरंत ट्रस्ट के अधिकारियों से संपर्क किया और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के माध्यम से आइफोन के वास्तविक मालिक का पता लगाकर पूरी पुष्टि के बाद उसे सौंप दिया।

Lost, Expensive New iPhone Returned to Mumbai Youth at Ram Temple

युवक का खोया हुआ महंगा आइफोन लौटाते श्री सोमनाथ ट्रस्ट के सेवक।

सोमनाथ ट्रस्ट के सेवक ने नि:स्वार्थ सेवा का प्रस्तुत किया श्रेष्ठ उदाहरण

प्रभास पाटण. श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संचालित सोमनाथ मंदिर और राम मंदिर में मुंबई से दर्शन के लिए आए एक युवक का महंगा नया आइफोन ट्रस्ट के सेवक ने सुरक्षित रूप से लौटाया।

दोपहर में युवक की चिंता बढ़ी और ट्रस्ट ने की मदद

जानकारी के अनुसार, मुंबई का एक युवक हाल ही दोपहर के समय राम मंदिर परिसर में दर्शन कर रहा था। इसी दौरान उसका महंगा नया आइफोन कहीं गिर गया। अपना कीमती आइफोन खोने से युवक अत्यंत चिंतित और व्याकुल हो गया। इसी बीच, श्री सोमनाथ ट्रस्ट के सिविल विभाग में कार्यरत एक सेवक को पार्किंग विभाग से आइफोन मिला। सेवक ने तुरंत ट्रस्ट के अधिकारियों से संपर्क किया और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के माध्यम से आइफोन के वास्तविक मालिक का पता लगाकर पूरी पुष्टि के बाद उसे सौंप दिया।

सोमनाथ महादेव बहुत कुछ देते हैं

इस घटना की प्रेरणादायक बात यह रही कि जब युवक को अपना कीमती आइफोन वापस मिला, तो भावुक होकर उसने ट्रस्ट के सेवक को पुरस्कार (भेंट) देने का आग्रह किया। नि:स्वार्थ सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेवक ने विनम्रतापूर्वक पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया और कहा कि आप तो ट्रस्ट के अतिथि हैं, हमें किसी भेंट की आवश्यकता नहीं है, सोमनाथ महादेव बहुत कुछ देते हैं।

अतिथि देवो भवः की भावना एवं संस्कारों से किया प्रेरित

श्री सोमनाथ ट्रस्ट के महा प्रबंधक विजयसिंह चावड़ा के अनुसार, प्रधानमंत्री सह श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ट्रस्ट के कर्मचारियों को सेमिनारों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अध्यक्ष के प्रेरणादायक नेतृत्व के माध्यम से अतिथि देवो भवः की भावना एवं संस्कारों से प्रेरित किया गया है। इस घटना के माध्यम से श्रद्धालुओं को इसका श्रेष्ठ उदाहरण देखने को मिला।

रामराज्य का अनुभव

चावड़ा के अनुसार, प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के सान्निध्य में आने वाले श्रद्धालुओं को केवल आध्यात्मिक शांति ही नहीं मिलती, बल्कि यहां की व्यवस्था और सेवकों की निष्ठा देखकर उन्हें वास्तविक अर्थों में ‘रामराज्य’ का अनुभव भी होता है। अपना कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस प्राप्त कर मुंबई के युवक तथा अन्य श्रद्धालुओं ने सोमनाथ में वास्तविक अर्थों में रामराज्य का अनुभव किया। सोमनाथ ट्रस्ट के सेवकों की यह ईमानदारी सोमनाथ की प्रेमपूर्ण आतिथ्य परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें