
File news
अहमदाबाद महानगरपालिका की ओर से संचालित एएमटीएस का वर्ष 2026-27 के लिए 1011 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर लिया गया। इस बजट से न केवल शहर के भीतर, बल्कि आसपास के कस्बों और गांवों तक स्थानीय सिटी बस सेवा का दायरा बढ़ाया जाएगा। एएमटीएस कमेटी ने मंगलवार को ड्राफ्ट बजट में ₹20 करोड़ का इजाफा कर कुल बजट को मंजूरी दी।एएमटीएस के चेयरमैन धरमशी देसाई ने बजट बैठक में बताया कि अहमदाबाद शहर का दायरा 480 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 505 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसके चलते बसों की संख्या मौजूदा स्तर से बढ़ाकर लगभग 1600 तक की जाएगी। नई बस सेवाएं खात्रज (मेहमदाबाद), देहगाम, करोली, साणंद, बावला, थोल, कलोल, वामज, बावला-काशिंद्रा और बारेजा तक चलाई जाएंगी।
महापौर प्रतिभा जैन की अध्यक्षता में हुई बजट बैठक में स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दाणी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले एएमटीएस मैनेजर द्वारा ₹991 करोड़ का ड्राफ्ट बजट पेश किया गया था।
चेयरमैन देसाई ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से ₹9 करोड़ की लागत में चार इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसें खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन और मेंटेनेंस से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। प्रत्येक जोन में पांच ट्री बस शेल्टर लगाए जाएंगे, जिस पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
यात्रियों को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से स्टाफ विहेवियर ट्रेनिंग प्रोग्राम पर 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जमालपुर डिपो को 3 करोड़ की लागत से नई इमारत में बदला जाएगा। यह निर्माण स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना की ग्रांट से किया जाएगा।
क्लीन एयर बस फ्लीट प्रोग्राम के तहत 70 एसी बसों में इन-केबिन एयर प्योरीफिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इस पर करीब 3 करोड़ खर्च होंगे। यात्रियों की सुविधा के अनुसार बस संचालन के लिए 3 करोड़ की लागत से डायनामिक शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर भी लागू किया जाएगा।
बसों की संख्या बढ़कर लगभग 1600 होगी
-चार इलेक्ट्रिक एसी डबलडेकर बसें खरीदी जाएंगी-प्रत्येक जोन में पांच ट्री बस शेल्टर
-स्टाफ ट्रेनिंग प्रोग्राम पर ₹20 लाख खर्च-जमालपुर डिपो का पुनर्निर्माण ₹3 करोड़ से
-70 एसी बसों में एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम
Published on:
03 Feb 2026 10:36 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
