8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद, Jun 07, 2026

वडोदरा में पादरा के पास हादसे में 4 लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक

वडोदरा. जिले में पादरा तहसील के समयाला गांव के निकट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार मध्यरात्रि बाद तीन वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग एक वैन में सवार थे। इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

4 Dead, 4 Critical in Accident Near Padra, Vadodara

हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर समयाला गांव के पास बस-वैन-मिनी ट्रक की टक्कर

वडोदरा. जिले में पादरा तहसील के समयाला गांव के निकट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार मध्यरात्रि बाद तीन वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग एक वैन में सवार थे। इनकी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, समयाला गांव के पास एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक बस, एक वैन और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई तथा ट्रैफिक जाम हो गया।

गलत दिशा से आ रही थी वैन

प्राथमिक जांच में सामने आया कि वैन सवार 8 यात्री पादरा तहसील के अंपाड गांव के निवासी थे। ये सभी लोग शनिवार देर रात वैन से अहमदाबाद और मेहसाणा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते समय वैन निर्धारित लेन छोड़कर गलत दिशा में आ गई थी। तेज गति के कारण बस व मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद कथित तौर पर वैन में आग लग गई और उामें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।


मौके पर ही 4 लोगों ने गंवाई जान

इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैन में सवार एक चार लोगों की मौके पर ही दम घुटने और गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल थी। दुर्घटना होते ही आसपास के स्थानीय लोग , सूचना मिलते ही हाईवे अथॉरिटी की रेस्क्यू टीम, 108 एम्बुलेंस और पादरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
वैन के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर अंदर फंसे गंभीर रूप से घायल लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल जीएमइआरएस गोत्री अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पास के अस्पताल पहुंचाकर पहचान प्रक्रिया आरंभ की। शनिवार देर रात हुई घटना के बाद अंपाड गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहनों को हाईवे से हटवाया, ट्रैफिक बहाल कराया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें