
फोटो सोर्स- आगरा पुलिस
Four Transport Department officials suspended: आगरा में स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में शासन ने विभाग के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। परिवहन मंत्री के निर्देश पर उप परिवहन आयुक्त को जांच अधिकारी बनाया गया है। जिनको एक महीने में जांच रिपोर्ट देनी है। घटना के बाद अपर परिवहन आयुक्त आगरा में बस का निरीक्षण किया। जिसमें तकनीकी रूप से कई खामियां पाई गई। निलंबित अधिकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किए गए हैं। दूसरी तरफ मृतक बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 11 मार्च की है। जब प्राइवेट स्कूल की एक बस के टूटे फर्श से एक बच्ची नीचे गिर गई थी। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में 11 मार्च को एक हृदयविदारक घटना हुई। जिसमें प्राइवेट स्कूल में लगी स्कूली बस के टूटी फर्श से गिरकर 9 वर्षीय नैना की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने परिवहन कार्यालय में तैनात यात्री मालकर अधिकारी नीलम, शारदा मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा और अमित वर्मा को निलंबित कर दिया।
इसके साथ ही एआरटीओ आगरा के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। घटनाक्रम की जांच के लिए अपर परिवहन आयुक्त संजय सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है, जिन्हें 1 महीने में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में सभी अधिकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हुए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ भागूपुरा स्थित स्कूल का निरीक्षण किया। जानकारी मिली कि विद्यालय को कक्षा 6 से 10 तक के लिए मान्यता मिली है, लेकिन नर्सरी से 11 तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। डीआईओएस चंद्रशेखर ने विद्यालय की मान्यता रद्द करने के संबंध में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन को पत्र लिखा गया है।
इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि बस चालक नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक छात्रा के परिजन और आरटीओ विभाग से मिली जानकारी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बस को पहले ही बरामद कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
13 Mar 2026 07:26 pm
Published on:
13 Mar 2026 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
