2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा, Jun 02, 2026

आगरा में पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर  मारपीट, दोनों के कपड़े भी फटे

Fight between two women in Agra: आगरा में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी भड़क गई और उसने बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों के कपड़े भी फट गए। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ‌

बीच सड़क पर मारपीट, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Fight between two women in Agra: आगरा में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी आग बबूला हो गई और उसने बीच सड़क पर महिला की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ही महिलाओं के कपड़े भी फट गए। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि दोनों ही महिलाएं एक दूसरे पर हमला कर रही हैं, जबकि एक युवक दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में गाली भी सुनाई पड़ रही है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो ताजगंज क्षेत्र का बताया जाता है। इस संबंध में पुलिस की कोई टिप्पणी नहीं आई है।

ताजगंज स्थित मॉल के पीछे हुई दोनों में लड़ाई

उत्तर प्रदेश के आगरा ताजगंज थाना क्षेत्र के एक मॉल के पीछे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ रही हैं। वीडियो में एक युवक दोनों के बीच बीच-बचाव करता है। पता चला कि मामला पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच का है। घटनाक्रम के अनुसार पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल में देख लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी भड़क गई।

बीच सड़क पर हुई मारपीट

गुस्से में उसने महिला पर हमला कर दिया। बीच सड़क पर हुए घटनाक्रम को देखकर लोगों के पैर भी ठिठक गए और मारपीट का वीडियो बनाने लगे। वायरल वीडियो में गाली भी सुनाई पड़ रही है। पत्नी और प्रेमिका के बीच हो रही हाथापाई में दोनों एक दूसरे को सड़क पर गिराने की कोशिश भी करती हैं। इस दौरान एक महिला दूसरे के बाल पड़कर खींच रही है। लेकिन लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही थी।

पत्नी और प्रेमिका की लड़ाई में पति फंसा

पत्नी और प्रेमिका की लड़ाई देखकर पति भी पानी-पानी हो रहा था। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें? उसने दोनों को अलग करने की कोशिश की। इस दौरान महिलाओं के कपड़े भी फट गए। लगभग डेढ़ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटी और बड़ी गाड़ियों का आवागमन भी दिखाई पड़ रहा है।

पहले पत्नी ने पति पर गुस्सा निकाला

मॉल के पास पत्नी ने देखा कि पति दूसरी महिला के साथ घूम रहा है। यह देखकर वह नाराज हो गई और पहले पति को फटकार लगाई और नसीहत दी। इसके बाद प्रेमिका को सबक सिखाया। स्कूटी से जा रही प्रेमिका को वहीं पर गिरा दिया। यहां खास बात यह है कि दोनों ही महिलाएं एक-दूसरे को हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थीं। इस दौरान गंदी-गंदी गालियां भी दी जा रही थीं। पति ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया। फिलहाल कोई भी पुलिस के पास नहीं गया है। इस संबंध में पुलिस की कोई टिप्पणी भी नहीं आई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें