14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी का देवर से अवैध संबंध, पकड़े जाने पर पति का किया कत्ल, बचने के लिए दिखाया सुसाइड

Crime News: आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सुनकर किसी का भी दिल दहल जाता है। चॉकलेट डे मनाने के बहाने पत्नी ने देवर को घर बुलाया।

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Anuj Singh

Feb 14, 2026

आगरा में देवर-भाभी के राज ने ली पति की जान

आगरा में देवर-भाभी के राज ने ली पति की जान Source- X

Agra Crime News: आगरा से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। चॉकलेट डे मनाने के बहाने पत्नी ने देवर को घर बुलाया। दोनों साथ थे, तभी पति अचानक घर लौट आया। गुस्से में पति ने सवाल किया, तो डर के मारे पत्नी और देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। 9 फरवरी की रात की बात है। लवकेश एक बिजली मिस्त्री था। वह दिनभर काम करके थककर घर लौटा था। लवकेश ज्यादातर रात देर से आता था, लेकिन उस दिन वह थोड़ा जल्दी घर पहुंच गया। दरवाजे पर कुंडी नहीं लगी थी, इसलिए उसने आसानी से दरवाजा खोल लिया। अंदर कमरे में उनकी पत्नी गौरी और चचेरा देवर सुंदर साथ थे। यह देखकर लवकेश बहुत गुस्सा हो गए। उसने जोर से पूछा कि मेरी पीठ पीछे यह सब क्या चल रहा है?

डर गए दोनों आरोपी

गौरी और सुंदर डर गए। उन्हें लगा कि अब उनका अफेयर सबको पता चल जाएगा। इज्जत पर दाग लग जाएगा। लोग मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। डर के मारे सुंदर ने अचानक पीछे से लवकेश को पकड़ लिया और बेड पर गिरा दिया। लवकेश चिल्ला न पाए, इसलिए गौरी ने उसके मुंह पर तकिया दबा दिया। सुंदर ने पूरी ताकत से उसे दबाकर रखा। लवकेश दो मिनट तक तड़पते रहा, फिर उसकी सांसें थम गईं। हत्या के बाद दोनों जमीन पर बैठ गए। घर के दूसरे कमरे में लवकेश के पिता सुरेश चंद्र तोमर सो रहे थे। सुंदर बाहर जाकर देखा कि पिता जाग तो नहीं गए। जब पता चला कि वे सो रहे हैं, तो दोनों ने फैसला किया कि हत्या को आत्महत्या दिखा देंगे।

सुसाइड जैसा बनाया माहौल

दोनों ने लवकेश के गले में साड़ी का फंदा बनाया। फंदे का दूसरा सिरा पंखे के हुक से बांध दिया। शव को ऐसे लटका दिया जैसे लवकेश ने खुद फंदा लगाकर सुसाइड किया हो। कपड़े ठीक किए। कमरे में लड़ाई-झगड़े के सारे निशान मिटा दिए। सब कुछ सामान्य दिखने लगा। तब तक रात के 2 बज चुके थे। अगले दिन परिवार ने शव को सुसाइड मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन घर में शांति हवन था। घर की महिलाओं ने गौरी के व्यवहार पर ध्यान दिया। वह बिल्कुल दुखी नहीं दिख रही थी। उसकी नजरें बार-बार सुंदर की तरफ जा रही थीं। महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने गौरी पर दबाव डाला। पुलिस आने की बात कही। डर के मारे गौरी टूट गई और सारी सच्चाई बता दी। फिर पुलिस ने सुंदर को भी पकड़ा। दोनों ने कबूल लिया कि उन्होंने मिलकर हत्या की थी।

सुंदर की मां का बयान

सुंदर की मां ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरा बेटा ऐसा करेगा। रात को वह फोन पर बात करता था, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि वह अपनी भाभी से बात कर रहा है। उसने बहुत गलत किया। मारना नहीं चाहिए था। अब उसे सजा मिलेगी।

गौरी और सुंदर का कबूलनामा

पुलिस के सामने सुंदर ने कहा कि रात 11 बजे गौरी ने मुझे चॉकलेट डे मनाने बुलाया था। लवकेश आमतौर पर लेट आता था, लेकिन उस दिन जल्दी आ गया। इसी वजह से हमारा राज खुल गया। अब मुझे बहुत दुख है। जिसे मैं प्यार करता था, वह खो गया। और जिस भाई के साथ मैं बड़ा हुआ, वह भी अब इस दुनिया में नहीं रहा। गौरी ने कहा कि लवकेश ने मेरे साथ कभी गलत व्यवहार नहीं किया। घर के सब लोग अच्छे थे। सुंदर मेरा देवर है, चचिया ससुर धमेंद्र तोमर का बेटा। वह कभी मेरे घर आता था, कभी मैं उसके घर जाती थी। धीरे-धीरे हमारी नजदीकियां बढ़ गईं। एक दिन लवकेश ने मेरे फोन में सुंदर के मैसेज देख लिए। तब उसे शक हुआ। 9 फरवरी को वह इसलिए जल्दी आया। हम उसे मारना नहीं चाहते थे, लेकिन उस वक्त डर में कुछ समझ नहीं आया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग